scriptसपा मतलब समाप्त पार्टी और बसपा मतलब बिल्कुल समाप्त पार्टी है- केशव प्रसाद मौर्य | UP deputy CM keshav prasad maurya attacks akhilesh mayawati | Patrika News
इटावा

सपा मतलब समाप्त पार्टी और बसपा मतलब बिल्कुल समाप्त पार्टी है- केशव प्रसाद मौर्य

यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वो बुआ का क्या होगा।

इटावाApr 17, 2019 / 08:52 pm

Abhishek Gupta

Keshav prasad

Keshav prasad

इटावा. यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ वो बुआ का क्या होगा। मौर्य आज मैनपुरी संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेमसिंह शाक्य के समर्थन में इटावा जिले के भरतिया कोठी पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- आखिरकार अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, प्रेस कॉंफ्रेंस कर पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने पर की बहुत बड़ी घोषणा

पिता और चाचा का किया अनादर-

मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव का अनादर किया हुआ है। ऐसे में उन्होंने मायावती को अपनी बुआ बना लिया है। अब कोई यह बताए जब सगो के साथ रिश्ते अच्छे नहीं है, तो फिर नकली से रिश्ते अच्छे कैसे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की लहर थी, लेकिन 2019 में देश में सुनामी आ गई है। चुनावी नतीजे जब भाजपा के पक्ष में आएंगे तो स्पष्ट हो जाएगा कि देश में आज भी भाजपा को पंसद करने वाले सबसे अधिक हैं।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं विनय कुमार पांडेय जिन्हें कांग्रेस ने कैसरगंज से दिया टिकट, ऐसे नेताओं में इनका नाम है शुमार

इस बार मोदी की सुनामी है-

उन्होंने अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश पर कई आरोप लगाए। केशव ने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए एक नया नाम भी दे डाला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का जातिवादी समीकरण मोदी के समीकरण के आगे फेल हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी थी, इस बार सुनामी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सपा और बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ हैं। ये बात खुद कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में साबित कर दी है।
विपक्ष का हाल बिना दूल्हे के बारात जैसा-

उन्होंने कहा सोनिया गांधी को अपने बेटे के भविष्य की चिंता है और लोगों को देश की चिंता है, इसीलिए पिछले चुनाव में मोदी लोगों से वोट मांगते थे। इस बार लोग मोदी के लिए खुद वोट मांग रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, मायावती जैसे कितने दावेदार हैं। विपक्ष का हाल बिना दूल्हे की बरात जैसा है।
उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला आदि योजनाओं का बखान भी किया। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडाराज को समाप्त कर दिया गया है। इटावा और मैनपुरी में गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। इस समय देश में तमाम पार्टियों के नेताओं में हिंदू बनने की होड़ लगी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मतलब समाप्त पार्टी और बसपा मतलब बिल्कुल समाप्त पार्टी है।
मुलायम भी चाहते हैं मोदी को पीएम केे रूप में देखना-

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पिता और अपने चाचा का न हुआ वह नकली बुआ का क्या होगा। मुलायम सिंह यादव भी मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। मैनपुरी ही नहीं कमल निशान वाला हर प्रत्याशी मोदी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो