scriptउड़ान के दौरान महिला ने मचाया विमान में हंगामा, छह महीने की जेल | drunken indian woman screams on flight to UK, jailed for six months | Patrika News
यूरोप

उड़ान के दौरान महिला ने मचाया विमान में हंगामा, छह महीने की जेल

महिला ने विमान की लैंडिंग की दौरान शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया

नई दिल्लीNov 24, 2018 / 01:20 pm

Siddharth Priyadarshi

लंदन। उड़ान के दौरान विमान में हंगामा करने की वजह से एक महिला को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। महिला पर आरोप लगाया गया है कि लैंडिंग के दौरान उसने चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे बाकी यात्रियों को और परेशानी हुई। 41 वर्षीय महिला ने विमान की लैंडिंग की दौरान चिल्लाना शुरू कर दिया था कि “हम सभी मरने जा रहे हैं”। भारतीय मूल की इस महिला को ब्रिटेन में छः महीनों के लिए जेल भेजा गया है।

विमान में हंगामा

भारतीय मूल की महिला पर हवाई जहाज में हंगामा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि महिला ने विमान की लैंडिंग की दौरान शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके कारण बाकी यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पडी। लीसेस्टर शहर में स्थित एक कार्यकारी सहायक किरण जगदेव नाम की इस महिला स्पेन में टेनेरिफ से वापस यूके उड़ान भरने के दौरान शराब पीकर हंगामा किया। यही नहीं, महिला ने शराब पीने के लिए जेट एयरलाइन के दल को दोष देने का प्रयास किया। न्यायाधीश फिलिप हेड ने अपने फैसले में उसके बहाने को खारिज कर दिया और इस सप्ताह लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्होंने महिला को सजा देने का फैसला किया। गवाहों ने अदालत को बताया कि हार्श लैंडिंग के दौरान 41 वर्षीय किरण जगदेव ने चिल्लाना शुरू कर दिया था “हम सभी मरने जा रहे हैं”। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और वो डर गए।

6 महीने की सजा

न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनते हुए कहा, “अन्य यात्रियों पर आपके प्रभाव का असर पड़ा। पायलट विमान को आराम से उतारने में असफल जरूर रहा लेकिन आपको इस तरह 10 मिनट तक चीखने चिल्लाने की कोई जरुरत नहीं थी।” अभियोजकों के मुताबिक, जगदेव ने ईस्ट मिडलैंड्स एयरपोर्ट पर चार घंटे की उड़ान पर चढ़ने से पहले कम से कम बीयर के 6 केन का सेवन किया था। उसके बाद उसने विमान पर चार से छह गिलास शराब पी। उसी उड़ान पर एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने केबिन चालक दल की सहायता के लिए उसके बगल में बैठने की पेशकश की लेकिन महिला ने उसे “अश्लील” गलियां देनी शुरू कर दीं। लैंडिंग पर पुलिस ने किरण जगदेव को गिरफ्तार कर लिया।

Home / world / Europe News / उड़ान के दौरान महिला ने मचाया विमान में हंगामा, छह महीने की जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो