scriptजानिए कितने लोग शाही शादी देखने के लिए पहुंचे? | How many guests attended Royal wedding | Patrika News
यूरोप

जानिए कितने लोग शाही शादी देखने के लिए पहुंचे?

कैंटरबरी के आर्कबिशप ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को पति-पत्नी घोषित किया

May 20, 2018 / 10:13 am

Saif Ur Rehman

Royal wedding

शाही शादी देखने के लिए पहुंचने इतने लोग?

लंदन। प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल एक दूसरे के हफसफर बन गए हैं। दुनियाभर में इस शादी को जानने की दिलचस्पी देखी गई। ब्रिटेन के विंडसर कैसल में स्थित सेंट चार्ज चैपल चर्च में विवाग संपन्न हुआ। इस शादी में कई खास मेहमान पहुंचे थे। दोनों की शादी को देखने के लिए हॉल में 600 से अधिक अतिथि मौजूद रहे। शाही जोड़ी ने 600 मेहमानों की मौजूदगी में विवाह वचनों और अंगूठियों का अदान-प्रदान किया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप, राजपरिवार के अन्य सदस्य भी इस शादी में मौजूद थे।इनके अलावा जनता के बीच से 2,640 दूसरे सदस्य विंडसर कैसल में इस शाही शादी के गवाह बने। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि विंडसर कैसल के बाहर शाही जोड़े को देखने के लिए करीब एक लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। बाहर मौजूद भीड़ ने बड़े पर्दों पर शादी समारोह देखा और आवाज के साथ शाही जोड़े का स्वागत किया, साथ ही नए-नवेले जोड़े को बधाई भी दी। बता दें कि कैंटरबरी के आर्कबिशप ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को पति-पत्नी घोषित किया था। इससे पहले ऐलान किया गया था कि 92 वर्षीय सम्राट ने जोड़े को राज परंपरा के साथ ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि दी है।
Royal
विंडसर कैसल में हुई शादी

गौरतलब है कि शाही शादी की सारी रस्में 101 साल पुराने विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में हुई। यहीं पर 2005 में प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर बोल्स से दूसरी शादी की थी। ये सोलहवां शाही जोड़ा हैं जिन्होंने 1863 से विंडसर कैसल में अपनी शादी रचाई हो।
वीडियो देखें : Video : कभी नहीं देखी होगी इतनी छोटी प्रेस

Royal wedding
समारोह में पहुंची दुनियाभर की बड़ी हस्तियां
शाही शादी में दुनियाभर के कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं। भारतीय अभिनेत्री प्रियंचा चोपड़ा ने भी इस शाही शादी में शिरकत की। वहीं पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम, टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल क्लूनी भी पहुंचीं।

Home / world / Europe News / जानिए कितने लोग शाही शादी देखने के लिए पहुंचे?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो