scriptइटली: भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने वाले नौसैनिकों से मिले सांसद | Italy MP meets navy man accused of murdering indian fishermen | Patrika News
यूरोप

इटली: भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने वाले नौसैनिकों से मिले सांसद

इटली की निचली संसद की रक्षा समिति के सदस्यों ने दो आरोपी नौसेनिकों मैसीमिलानो लातोर और सेल्वातोर गिरोने से मुलाकात की।

Dec 05, 2018 / 05:51 pm

Shweta Singh

Italy MP meets navy man accused of murdering indian fishermen

इटली: भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने वाले नौसैनिकों से मिले सांसद

रोम। इटली की निचली संसद की रक्षा समिति के सदस्यों ने दो आरोपी नौसेनिकों मैसीमिलानो लातोर और सेल्वातोर गिरोने से मुलाकात की। इन पर साल 2012 में दक्षिण भारत में दो मछुआरों की हत्या करने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट में संसद से जारी एक बयान के अनुसार कहा गया, ‘मंगलवार को हुई दो अनौपचारिक बैठकों में रक्षा समिति ने घटना के संबंध में एक अविश्वसनीय एकजुटता प्रदर्शित की।’

दो निहत्थे मछुआरों की गोली मारकर हत्या

आपको बता दें कि इटली के तेल टैंकर की रक्षा कर रहे लातोर और गिरोने ने आज से छह साल पहले केरल तट पर दो निहत्थे मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इटली और भारत के बीच कूटनीतिक संकट शुरू हो गया था। हालांकि तब इटली ने अपनी सफाई में दलील दी थी कि घटना संयुक्त राष्ट्र समर्थित समुद्री डकैती रोधी अभियान के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्र क्षेत्र में हुई थी।

भारत का इस मामले में कोई न्याय-अधिकार नहीं

दूसरी ओर गिरोने और लातोर ने भी गलतफहमी का दावा किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि उन्हें लगा दोनों निहत्थे मछुआरे समुद्री डाकू हैं। वहीं हैम्बर्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण ने अगस्त 2015 में आदेश दिया था कि भारत का इस मामले में कोई न्याय-अधिकार नहीं है। साथ ही मामले को हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत में भेज दिया गया था। हालांकि इसके बाद दोनों नौसैनिकों को इटली जाने दिया गया।

Home / world / Europe News / इटली: भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने वाले नौसैनिकों से मिले सांसद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो