scriptपाकिस्तान का दौरा करेगी शाही जोड़ी, सर्दियों में जाएंगे प्रिंस विलिम्स और केट | Prince William and Kate will visit to Pakistan | Patrika News

पाकिस्तान का दौरा करेगी शाही जोड़ी, सर्दियों में जाएंगे प्रिंस विलिम्स और केट

Published: Jun 30, 2019 10:37:38 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Prince William and Kate visit: ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के अनुरोध पर सर्द ऋतु में जाएंगे

william

पाकिस्तान का दौरा करेंगे प्रिंस विलियम और केट

लंदन। प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट विंसलेट ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के अनुरोध पर सर्द ऋतु में पाकिस्तान का दौरा करेंगे। शनिवार को केंसिंग्टन पैलेस ने यह जानकारी दी है। उनके कार्यालय ने कहा कि आगे का विवरण उचित समय पर प्रदान किया जाएगा। लंदन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने घोषणा का स्वागत किया।

9/11 हमले के पीड़ितों की पहली आवाज बने लुइस अल्वारेज का निधन

 

https://twitter.com/KensingtonRoyal/status/1145082009619972098?ref_src=twsrc%5Etfw

लंदन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मोहम्मद नफीस जकारिया ने कहा कि आगामी शाही यात्रा उस महत्व का प्रतिबिंब है जो यूनाइटेड किंगडम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश ऐतिहासिक संबंधों का आनंद लेते रहे हैं, जो दोनों पक्षों को और मजबूती प्रदान करता है।

पाकिस्तान में केट और प्रिंस विलियम का ये पहला दौरा होगा। इसकी तैयारी काफी दिनों पहले से चल रही थी।माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान यूरोपीय देशों से मदद की उम्मीद लगा रहा है। वह अपने यहां पर प्रभावशाली हस्तियों को बुलाकर सहायता प्राप्त करने की कोशिश में लगा हुआ है।

s विश्व से जुड़ी Hindi Newके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो