scriptब्रिटेन जलवायु प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी, 120 से अधिक लोग गिरफ्तार | UK climate Protest: protesters continue to protest, more than 120 people arrested | Patrika News
यूरोप

ब्रिटेन जलवायु प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी, 120 से अधिक लोग गिरफ्तार

लंदन में जलवायु परिवर्तन की मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी।
प्रदर्शनकारी बीते वर्ष से ही कर रहे हैं प्रदर्शन।
मंगलवार को पुलिस ने 120 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्लीApr 16, 2019 / 10:29 pm

Anil Kumar

लंदन में विरोध प्रदर्शन

ब्रिटेन जलवायु प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी, 120 से अधिक लोग गिरफ्तार

लंदन। ब्रिटेन के वाटरलू ब्रिज, पार्लियामेंट स्ट्रीट और ऑक्सफोर्ड सर्कस में मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी रहा। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि इस विरोध प्रदर्शन के कारण लंदन में 55 बस रूट को डायवर्ट किया गया जिससे पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के आस-पास 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने आगे कहा कि अधिकांश लोगों को सार्वजनिक अपराध के संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इनमें से पांच लोगों को जो कि शेल के मुख्यालय में आपराधिक क्षति पहुंचाने के संदेह के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सोमवार को सभी प्रदर्शनकारियों से कहा गया था कि वे अपने विरोध प्रदर्शन को व्यापक रूप से मार्बल आर्क तक सीमित रखें।

गिरजाघर नोट्रे डेम की मरम्मत के लिए जापान तैयार, पीएम शिंजो आबे ने कहा- हर संभव करेंगे मदद

कौन हैं ये प्रदर्शनकारी

बता दें कि ये प्रदर्शनकारी बीते वर्ष से अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी प्रदर्शनकारियों ने ब्रिज कोे बंद कर दिया और डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर नकली खून की बाल्टी रखकर प्रदर्शन किया। इसके अलावे अर्द्ध नग्न अवस्था में संसद में भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने तीन मांगे रखी है।

– सरकार जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों को सच बताएं।

– 2025 तक कार्बन उत्सर्जन को घटाकर जीरो करें।

– इस कार्य की प्रगति की देखरेख के लिए एक नागरिक सभा बनाएं।

इस ग्रुप के संस्थापक रोजर हेल्लम को विश्वास है कि अधिक से अधिक लोग उसके इस प्रयास में साथ जुड़ेंगे और इस सामजिक परिवर्तन में भागीदार बनेंगे। हालांकि उनके आलोचकों का कहना है कि वे अनावश्यक व्यवधान पैदा करते हैं और पुलिस का समय बर्बाद करते हैं, जबकि सुरक्षा बल पहले से ही चरमराई हुईं हैं।

 

Read the latest world news on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Home / world / Europe News / ब्रिटेन जलवायु प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी, 120 से अधिक लोग गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो