
CUET UG
CUET UG Last Date: सीयूईटी यूजी के आवेदन में सुधार करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 8 अप्रैल कर दी गई है। इससे पूर्व में सुधार की डेट 7 अप्रैल थी। कल रात 11 बजे के पहले फॉर्म में सुधार किया जा सकता है। लेकिन छात्रों से अनुरोध है कि वे जल्द-से-जल्द अपने फॉर्म में सुधार कर लें क्योंकि देर करने पर परेशानी हो सकती है। एनटीए ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी है।
भारत के टॉप विश्वविद्यालय यूजी कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common Entrance Test) पास करना होता है। इससे पहले सीयूईटी ने प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने की तिथि को भी बढ़ाया था। सबसे पहले अप्लाई करने की अंतिम तारीख 26 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर पहले 31 मार्च और फिर 5 अप्रैल किया गया। वहीं अब फॉर्म में सुधार करने की डेट भी बढ़ा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
इस साल पहली बार सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG Exam) दो मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा अभी तक सिर्फ ऑनलाइन मोड में होती थी, वहीं अब इसे ऑफलाइन मोड में भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही सीयूईटी इस साल परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है।
Updated on:
8 Apr 2024, 9:55 AM IST
Published on:
7 Apr 2024, 4:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.