परीक्षा

Exam Guide: इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें सामान्य ज्ञान के एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Aug 06, 2019 / 08:55 pm

सुनील शर्मा

Exam Guide

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – भारत की पहली महिला विधायक का क्या नाम है जिनके सम्मान में गूगल ने हाल ही डूडल बनाया है?
(अ) मुथुलक्ष्मी रेड्डी
(ब) आरती नारायण
(स) सावित्री स्वामी
(द) यशोदा देवी

प्रश्न (2) – सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम किस परियोजना के लिए साल 2024 तक 1.25 लाख करोड़ रुपए की ऋण सुविधा देगी?
(अ) सागर परियोजना
(ब) भारतमाला परियोजना
(स) विद्युत परियोजना
(द) स्मार्ट सिटी परियोजना

प्रश्न (3) – वैश्विक नवाचार सूचकांक 2019 में भारत को निम्न में से कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(अ) 55
(ब) 14
(स) 37
(द) 52

प्रश्न (4) – हाल ही किसे ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है?
(अ) एडवर्ड ल्यूक
(ब) जेरेमी हंट
(स) बोरिस जॉनसन
(द) कार्ल पार्कसन

प्रश्न (5) – राजस्थान के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष कौन थे?
(अ) दीपेन्द्र सिंह शेखावत
(ब) वेदपाल त्यागी
(स) लालसिंह शक्तावत
(द) नरोत्तमलाल जोशी

प्रश्न (6) – श्रवणबेलगोला स्थित गोमतेश्वर की प्रतिमा जैनियों के अंतिम तीर्थंकर को दर्शाती है, जो स्थापित की थी?
(अ) चंद्रगुप्त ने
(ब) चामुंडराय ने
(स) समुद्रगुप्त ने
(द) हर्षवद्र्धन ने

प्रश्न (7) – 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के समय भारत में वायसराय थे?
(अ) लार्ड इरविन
(ब) अर्ल ऑफ मिंटो
(स) विकांट वेवल
(द) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

प्रश्न (8) – ओडिशा में स्थित बादाम पहाड़ किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) स्वर्ण
(ब) मैंगनीज
(स) लौह अयस्क
(द) जस्ता

प्रश्न (9) – भारतीय संविधान निम्न में से कौन-सी नागरिकता प्रदान करता है?
(अ) एकल नागरिकता
(ब) दोहरी नागरिकता
(स) उपरोक्त दोनों
(द) उपरोक्त में कोई नहीं

प्रश्न (10) – प्रथम दक्षेस खेलों का आयोजन कब हुआ था?
(अ) 1953 में
(ब) 1984 में
(स) 1961 में
(द) 1975 में

उत्तरमाला: 1.(अ), 2. (ब), 3. (द), 4.(स), 5.(स), 6. (ब), 7. (द), 8.(स), 9.(अ), 10. (ब)

Home / Education News / Exam / Exam Guide: इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें सामान्य ज्ञान के एग्जाम की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.