3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिजिटल इण्डिया : हाजीपुर सिंहपुर होगा फैजाबाद का पहला कैशलेश ट्रांजेक्शन युक्त गाँव

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया और कैश लेस ट्रांजक्शन का सपना साकार होना शुरू हो गया है और इसकी शुरुआत फैजाबाद में बैंक आफ बड़ौदा ने शुरू कर दी है जिसने फैजाबाद के कई गांवों को ई विलेज बनाने का कार्य शुरू कर दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Common Desk

•

Updated: 5 Dec 2016, 4:53 PM IST

अनूप कुमार
फैजाबाद | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया और कैश लेस ट्रांजक्शन का सपना साकार होना शुरू हो गया है और इसकी शुरुआत फैजाबाद में बैंक आफ बड़ौदा ने शुरू कर दी है जिसने फैजाबाद के कई गांवों को ई विलेज बनाने का कार्य शुरू कर दिया है इन्ही में से एक गाँव हैसदर तहसील का हाजीपुर सिंह पुर गाँव जो कि जिले का पहला ई विलेज होगा |बैंक ने गाव में कैम्प लगा कर शत-प्रतिशत गांववासियों के खाते खोलने,खातों को आधार कार्ड से जोड़ने,एप्स डाउन लोडिंग के साथ ही संचालन प्रक्रिया का ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी दिया.ग्रामीणों ने विशेष कर महिलाओं ने ई विलेज की रचना पर आधारित इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रशंसा भी की ,ग्रामीणों में ई विलेज के प्रति रूचि भी दिखी और उत्साह भी दिखा | बैंक आफ बड़ोदा के क्षेत्रीय प्रबंधक का दावा है कि जिले में सप्ताह के अन्दर 41 गाँव ई विलेज कर दिए जायेंगें और फिर इन्हें वाई-फाई से भी जोड़ा जाएगा |

E Village Faizabad

गाँव के लोगों ने भी कैशलेस ट्रांजेक्शन को बताया फायदे मंद

गाँव में लगे कैम्प में पहुची ग्रामीण महिला आशा ने बताया कि हज़ार और पांच सौ की करेंसी बंद होने के बाद से थोड़ी दिक्कत आ रही थी लेकिन बैंक के लोगों ने कैशलेश लेनदेन के बारे में बताया है हमारे लिए नयी जानकारी है मोबाइल में ऐप डाऊनलोड करवा लिया है अब शहर जाने पर अपने खरीददारी अपने एटीएम से करूंगी,वहीँ गाँव की ही कविता ने बताया की बैंक के इस कैम्प में गाँव के सभी लोग आये हैं जिनके खाते नही खुले थे उन्होंने खाते खुलवा लिए हैं नेट बैंकिंग की जानकारी लोग ले रहे हैं ये लोगों के लिए नया है आखिर कभी न कभी तो प्रयोग में लाना ही है आज बैंक वाले घर तक आकर बता रहे हैं जनता खुश है हमने भी जानकारी ली नेट बैंकिंग के बारे में |

E Village Faizabad

जिले के इक्तालिश गाँवों को ई विलेज बनाएगा बैंक आफ बड़ौदा

बैंक आफ बड़ौदा ने ई विलेज बनाने का बीड़ा उठाया है ,हम गाँवों को नेट बैंकिंग और कैश लेस बैंकिंग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं प्रथम चरण सप्ताह भर चलेगा ,जिसमें जिले के 41 गाँव ई विलेज कर दिए जायेंगे.इस पहल को लेकर गांववासियों में बहुत ही खुशी नजर आयी ,बड़ी संख्या में खाते खुलवाने के लिए लोग एकत्र हुए और नेट बैंकिंग की जानकारी हाशिल की ,ग्रामीणों ने कहा कैश लेस ट्रांजक्शन से डिजिटल इंडिया का सपना साकार होगा,कैश की समस्या का समाधान होगा और अनावश्यक रूप से धनराशी लेकर यात्रा करने से भी निजात मिलेगी |