
Htyara Dost
फैजाबाद : शराब का नशा किस कदर किसी पर हावी हो सकता है इसकी शर्मनाक मिसाल सामने आई है फैजाबाद में जहां शराब के नशे में धुत एक दोस्त ने दूसरे का कत्ल कर दिया और उसकी लाश को गन्ने के खेत में फेंक दी | इस घटना के बाद हत्यारा दोस्त आराम से फरार हो गया | हत्यारे दोस्त ने अपने गुनाह को छुपाने का भरसक प्रयास किया और साक्ष्य को छुपाने के लिए दोस्त के शव को गन्ने के खेत में छिपा कर उसकी बाइक को शारदा नहर में फेंक दिया। रविवार की शाम सात बजे थाना राम सनेही घाट पुलिस की टीम ने हत्यारोपी की निशानदेही पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नकछेदपुर मजरे रहीमगंज गांव के पास से शव बरामद कर लिया | वहीँ मृतक का शव मिलने के बाद उसके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है | पूछताछ में पता चला है कि दोनों आपस में दोस्त थे। साथ में मजदूरी करते थे।घटना के दिन दोनों में शराब के नशे में विवाद हो गया। इसको लेकर रामजीत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सीताराम की हत्या कर शव को रूदौली कोतवाली क्षेत्र में छिपा दिया था।
रामसनेही घाट का रहने वाला सीताराम 5 सितम्बर से हो गया था गायब जब मिले तो देखकर चीख पड़े लोग
दिल दहला देने वाली घटना में फैजाबाद बाराबंकी जनपद से सटे ग्रामीण क्षेत्र साहपुर मजरे मुरारपुर थाना रामसनेही घाट निवासी सीताराम पुत्र मोल्हे (30) पांच सितंबर को लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी दिन थाना राम सनेही घाट में दर्ज कराई गई। दो दिनों के पश्चात गुमशुदगी की धारा को अपहरण की धारा में तब्दील कर जांच प्रारम्भ की गई। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पटरंगा थाना क्षेत्र के खंडपिपरा निवासी राजितराम पुत्र प्यारेलाल ( 40) को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर नकछेदपुर गांव के पास गन्ने के खेत से सीताराम का शव बरामद कर लिया गया। कई दिन पुराना होने से शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा था।मौके पर पहुंची मृतक की बहन विमला ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। हत्यारोपी का एक साथी फरार बताया जा रहा है।.
Published on:
10 Sep 2018, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.