scriptफर्रुखाबाद: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, | Corruption in development works, irrigation department JE arrest | Patrika News
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार,

फर्रुखाबाद में पुलिस ने जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ विकास कार्यों के लिए आवंटित धन के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी फतेहगढ़ ने इस संबंध में जानकारी दी।

फर्रुखाबादFeb 05, 2024 / 05:42 pm

Narendra Awasthi

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

विकास कार्यों में गबन, जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस ने अवर अभियंता (Junior Engineer) को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए आवंटित धन के गबन का आरोप लगाया गया है।‌ इस संबंध में 23 प्रधानों ने एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एडीओ पंचायत में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला शमशाबाद विकासखंड का है।

शमशाबाद विकासखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधान की तरफ से एडीओ पंचायत से विकास कार्यों में गबन को लेकर शिकायत की गई थी। इस संबंध में शमशाबाद एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी के खिलाफ शमशाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि विकास कार्यों के लिए आवंटित की गई रकम को बिना कार्य के निकाल लिया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि अवर अभियंता अशोक कुमार पुत्र महेंद्र पाल सिंह निवासी सिरसा बदन थाना मारहरा जनपद एटा भी दोषी हैं। जो लगा सिंचाई विभाग फतेहगढ़ में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें

जिला स्तरीय अधिकारी पर लेखपाल भारी, नहीं रूक रहा तालाब पर वेयरहाउस का निर्माण, एडीएम बोले…

 

इन विकास कार्यों में किया गया गबन एडीओ पंचायत ने अपनी तहरीर में बताया था कि बेहटा बल्लू के नगला मालू जूनियर हाई स्कूल व पंचायत घर ग्राम पंचायत गुटेटी दक्षिण स्थित पंचायत घर में बिजली पानी फिटिंग, ग्राम पंचायत समेचीपुर चितार स्थित पंचायत घर में बिजली पानी की फिटिंग, ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई माजरा साधो सराय में स्थित पंचायत घर में बिजली पानी की फिटिंग और रंगाई पुताई करने का था।‌ लेकिन बिना किसी कार्य के आवंटित धन के निकासी कर ली गई। ‌

एसपी फतेहगढ़ ने बताया

एसपी फतेहगढ़ विकास कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत शमशाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि बेहटा बल्लू में जूनियर हाई स्कूल और पंचायत घर में बिजली और पानी की फिटिंग के साथ रंगा पुताई भी करना था। इसके साथ ही समेचीपुर, साधु सराय में भी इसी प्रकार का कार्य होना था। विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि बिना किसी कार्य को रुपए को निकाल लिया गया है।

विवेचना के दौरान जेई का नाम सामने आया

मुकदमा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। लेकिन विवेचना के दौरान पाया गया कि जूनियर इंजीनियर भी इस मामले में दोषी है। दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगाते हुए जेई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अदालत में पेश किया जा रहा है।‌ अभी विवेचना की जा रही है।‌जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Farrukhabad / फर्रुखाबाद: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार,

ट्रेंडिंग वीडियो