
फर्रुखाबाद के मौसम में आज परिवर्तन आने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है। सीएसए कानपुर ने अगले तीन दिनों के मौसम के विषय में जानकारी दी है। 23 जुलाई से 25 जुलाई के बीच तेज हवाओं के साथ बादल के गरजेंगे। रुक-रुक कर बारिश होगी। जुलाई को भी बारिश के साथ तापमान में भी कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 50 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है। रात में भी बादल गरजने के साथ आंधी चलने का अनुमान है। रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।
24 जुलाई बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने का अनुमान 60 प्रतिशत है। रात को भी तेज हवाओं के बीच 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।
Published on:
23 Jul 2024 06:05 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
