फर्रुखाबाद

आईएमडी का लेटेस्ट पूर्वानुमान: प्री मानसून की गतिविधियां हो रही शुरू, शाम के समय बदलेगा मौसम

आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार मानसून आने के पहले की गतिविधियां शुरू हो रही है। विशेष कर शाम के समय इसका असर दिखाई पड़ेगा। जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

फर्रुखाबादApr 04, 2024 / 09:45 pm

Narendra Awasthi

तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग ने प्री-मानसून की गतिविधियों को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी आने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 5 अप्रैल को हिमालय पर्वत पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय आने की संभावना है। जिसका असर मैदानी भागों में भी दिखाई पड़ेगा। फर्रुखाबाद में गुरुवार की रात को आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आगामी 5 अप्रैल शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है

यह भी पढ़ें

कन्नौज में सपा नेता के बिगड़े बोल, भरे मंच से ‘बाबा’ को दी जान से मारने की धमकी

मौसम विभाग के अनुसार रात में आसमान में बादल छाए हुए हैं। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।

5 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है

Hindi News / Farrukhabad / आईएमडी का लेटेस्ट पूर्वानुमान: प्री मानसून की गतिविधियां हो रही शुरू, शाम के समय बदलेगा मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.