फर्रुखाबाद

मंत्री ओपी राजभर की बात मानना विधानसभा अध्यक्ष को पड़ा भारी, दरोगा ने छीना पीला गमछा

फर्रुखाबाद में सुभासपा पदाधिकारी को मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बताए रास्ते पर चलना भारी पड़ गया। जब दरोगा ने अभद्रता करते हुए पीला गमछा और मोबाइल छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना में पीला गमछा डालकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंच गए। ‌

फर्रुखाबादMar 12, 2024 / 04:39 pm

Narendra Awasthi

जानकारी देते सुभासपा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के जिलाध्यक्ष

Minister OP Rajbhar, yellow towel, Farrukhabad news SBSP, योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर का बयान चर्चा में आ गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि थाना में पीला गमछा गले में डाल कर जाएं। पार्टी पदाधिकारी ने यही किया। विधानसभा अध्यक्ष गले में पीला गमछा डालकर पहुंच गए। आप है कि दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की गई। उनका मोबाइल गमछा छीन लिया। जिसकी जानकारी बाहर निकलते ही पार्टी के समर्थकों में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं थाना पहुंच गए। जहां उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग की। बोले नहीं तो धारण करने को मजबूर होंगे। ‌

यह भी पढ़ें

ईडी की कार्रवाई: सपा नेत्री नूरी शौकत बोली – छापा हमारे हित में, इरफान सोलंकी से कोई संबंध नहीं

जिलाध्यक्ष सुभासपा संजय कश्यप ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष संत राम कश्यप कोटना में बुलाकर उनके साथ अभद्रता की गई। पार्टी का गमछा और मोबाइल छीन लिया गया। पार्टी को लेकर के भी ऊलूल जुलूल बातें की। थानाध्यक्ष ने भी बातचीत के दौरान गलत भाषा का प्रयोग किया। उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वह थाना में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा था-

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के के ओमप्रकाश राजभर ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि थाने में थाना में पीला गमछा गले में डालकर जाना। अब आपकी बात सुनी जाएगी। इस ड्रेस में आपके अंदर ओमप्रकाश राजभर दिखाई पड़ेगा। लेकिन नवाबगंज थाना में इसके उलट हो गया। पीला गमछा देख दरोगा भड़क गया और उसने गमछा और मोबाइल छीन लिया। ‌

Home / Farrukhabad / मंत्री ओपी राजभर की बात मानना विधानसभा अध्यक्ष को पड़ा भारी, दरोगा ने छीना पीला गमछा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.