फर्रुखाबाद

यूपी मौसम पूर्वानुमान: गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी, 15 अप्रैल को होगी झमाझम बारिश

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ‌ आंधी पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

फर्रुखाबादApr 14, 2024 / 07:23 pm

Narendra Awasthi

आसमान में घने बादल, झमाझम बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है। सुबह तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है तो शाम को आसमान में बादल आ जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रविवार रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 15 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। फर्रुखाबाद में न्तायूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

कन्नौज में सपा नेता के बिगड़े बोल, भरे मंच से ‘बाबा’ को दी जान से मारने की धमकी

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 15 अप्रैल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

 

 

 

फर्रुखाबाद का मौसम

आज रात रविवार का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 15 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की भी संभावना है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चल सकती हैं।

Hindi News / Farrukhabad / यूपी मौसम पूर्वानुमान: गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी, 15 अप्रैल को होगी झमाझम बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.