scriptयूपी मौसम अपडेट: 29 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट | UP weather update: Western disturbance active on March 29, rain alert | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी मौसम अपडेट: 29 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

आईएमडी में 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया है। जिसका असर दो दिन बाद 31 मार्च को दिखाई पड़ेगा। जब बारिश होगी।

फर्रुखाबादMar 27, 2024 / 07:02 pm

Narendra Awasthi

29 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

29 मार्च शुक्रवार को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD weather forecast UP weather alert Western disturbance 29 March आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 29 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पड़ेगा। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 31 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। औसत गति से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार आज फर्रुखाबाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आगामी 28 मार्च को भी यही स्थिति रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: केरल निवासी हाजी के साथ सपा समर्थकों ने निकाला जुलूस, 110 पर मुकदमा

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।‌

 

28 मार्च का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहेगा।

Home / Farrukhabad / यूपी मौसम अपडेट: 29 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो