scriptयूपी के फतेहपुर में विवाहिता की गोली मारकर हत्या | Women Shot dead in Up Fatehpur | Patrika News
फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर में विवाहिता की गोली मारकर हत्या

सऊदी अरब में रहता है मृतका का पति

फतेहपुरSep 23, 2018 / 05:05 pm

Akhilesh Tripathi

women murder in fatehpur

फतेहपुर में महिला की हत्या

फतेहपुर. खखरेरू थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान की विवाहित पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। सीओ अंशुमान मिश्र ने थानाध्यक्ष के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों से बातचीत की।
ग्राम प्रधान शमीम बानो की पुत्री शेबा उर्फ सायबा बानो (22) की एक साल पहले ही जहांगीर नगर गहुरा गांव निवासी तौफीक खान के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद पति सऊदी अरब चला गया। विवाहिता पति के सऊदी अरब जाने के बाद मायके आकर रहने लगी। रविवार को शमीम अहमद एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद बाहर कहीं गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात में मां व बहनों के साथ लेटी विवाहिता को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना था अज्ञात हमलावर छत के रास्ते से नीचे उतरे हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। पांच व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। मौके पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
BY- RAJESH SINGH

Home / Fatehpur / यूपी के फतेहपुर में विवाहिता की गोली मारकर हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो