5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर ले आएं ये शुभ चीजें, तिजोरी मे रखने से घर में होगी बरकत, जागेगा सौभाग्य

Akshaya Tritiya 2023: buy these auspicious things for good luck: इस दिन सोना खरीदने की परम्परा भी है। मान्यता है कि इस दिन यदि सोना खरीदा जाए, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। लेकिन पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सोना खरीदने के अलावा भी आप कुछ चीजें इस दिन खरीदकर घर लाते हैं और उन्हें तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखते हैं तो, घर में बरकत होती है और खुशहाली आती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 20 Apr 2023, 5:23 PM IST

akshya_tritiya_par_ghar_ki_tijori_me_rakhe_ye_chize_kabhi_nahin_hogi_arthik_tangi.jpg

Akshaya Tritiya 2023: buy these auspicious things for good luck: हिंदु त्योहारों और पर्वों में आखा तीज जैसे बहुत ही कम दिन माने गए हैं, जिन्हें बहुत शुभ माना गया है। आखा तीज या अक्षय तृतीया का यह दिन इस वर्ष 2023 में 22 अप्रैल को पड़ रहा है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर आखा तीज या अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दु धर्म में अक्षय तृतीया का बेहद महत्व दिया गया है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन है। इस दिन सोना खरीदने की परम्परा भी है। मान्यता है कि इस दिन यदि सोना खरीदा जाए, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। लेकिन पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सोना खरीदने के अलावा भी आप कुछ चीजें इस दिन खरीदकर घर लाते हैं और उन्हें तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखते हैं तो, घर में बरकत होती है और खुशहाली आती है।

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान शिव की कृपा भी आसानी से पाई जा सकती है। इसके लिए आखा तीज के दिन घर पर पारद शिवलिंग खरीद कर लाएं। इसके बाद पारद शिवलिंग की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी आर्थिक संकट दूर होते हैं और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए देवी मां के मंत्रों के जाप की तरह उनके यंत्र की पूजा करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। इसीलिए अक्षय तृतीया पर सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना को पूरा करने के लिए श्री यंत्र खरीदना भी बेहतर ऑप्शन है। इसे घर लाएं और विधि-विधान से पूजा-घर में स्थापित करें। माना जाता है कि श्रीयंत्र के दर्शन भर से ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाया जा सकता है।

अक्षय तृतीया के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख खरीद कर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में शंख रहता है, उस घर में कभी भी दु:ख और दरिद्रता का वास नहीं होता। मां लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बरसती है। दक्षिणावर्ती शंख की नियमित पूजा करने से धन वृद्धि के साथ ही सुख और सौभाग्य भी मिलता है।

मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ी का भी विशेष महत्व माना जाता है। कौड़ी के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसीलिए माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर यदि कौड़ी को खरीदकर घर लाया जाए और मां लक्ष्मी की पूजा में उन्हें कौड़ी अर्पित की जाएं, तो वह प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं। माना जाता है कि कौड़ी का यह उपाय घर से आर्थिक तंगी को दूर कर देता है। तो यदि आप अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो पीली कौड़ी लाकर मां लक्ष्मी की पूजा जरूर कर लें। यदि पीली कौड़ी लाना संभव न हो तो, सफेद कौड़ी को केसर से रंग दें और फिर मां लक्ष्मी का पूजन करें।

ये भी पढ़ें:Budhdha Purnima 2023: 130 साल बाद इन दुर्लभ संयोंगों में मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानें महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त