नई दिल्ली। बैंकों की खस्ता हालत को देखते हुए सरकार ने एक फैसला लिया हैं। सरकार चाहती है की आने वाली परेशानियों का सामना करने के लिए बैंक अपने पास जो पूंजी रखती हैं उसके नियमों में उसे छूट दी जाए। सरकार इसके लिए लगातार आरबीआई से बात कर रही है। सरकार आरबीआई से बैकों को अनिवार्य रूप से पूंजी रखने के नियमों में छूट देने की बात कर रही है। सरकार ने इसके लिए कम सख्त माने जाने वाले बाजल 3 नॉर्म्स को अपनाने का सुझाव दिया है। अगर ऐसा हुआ तो सरकारी बैंकों के पास रखा हुआ 60,000 करोड़ रुपये फ्री हो जाएगा, जिसका इस्तेमाल वो परेशानी में या कर्ज देने के लिए कर पाएंगे।