इस फैसले को अधिसूचित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों लाभार्थियों की पहचान करने को कहा है क्योंकि इस योजना में वह किसान शामिल नहीं हैं, जिनके पास सरकारी नौकरी है। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी एवं 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। अगर कोई किसान पेशे से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, मंत्री या किसी भी ऐसे पेशे में है, जिसमें अच्छी कमाई होती है। उन लोगों को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।