नई दिल्ली। अगर आप घर या दुकान खरीदने का कोई प्लान बना रहे हैं तो आपके पास एक बहुत अच्छा मौका है क्योंकि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई ( SBI ) 10 जून 2019 को मेगाऑक्शन करने जा रहा है, जिसमें देशभर के कई शहरों की शानदार प्रॉपर्टीज की नीलामी होगी। इस नीलीमी में आप अपनी पसंद की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इस नीलामी में आपके पास ढेर सारे ऑप्शन होंगे।