8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wife के साथ इस दिवाली Post Office RD में खुलवा सकते हैं खाता, 10 साल में ऐसे बनेगा 1.70 करोड़ का फंड

Post Office RD Calculator: पोस्ट ऑफिस आरडी में अगर आप 12 मंथली डिपॉजिट कर चुके हैं, तो आपको कुल जमा की 50% रकम के बराबर का कर्ज मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 7 Nov 2026, 3:19 PM IST

Post Office RD Calculator

पोस्ट ऑफिस आरडी में लोन की सुविधा भी मिलती है। (PC: AI)

Post Office RD Interest Rate: दिवाली से संवत 2083 की शुरुआत हो रही है। इस दिवाली से आप अपने निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने का जोखिम नहीं ले सकते और आपके पास निवेश के लिए एकमुश्त रकम नहीं है, तो पोस्ट ऑफिस आरडी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसलिए यहां गारंटीड रिटर्न मिल जाता है। पोस्ट ऑफिस आरडी में आप हर महीने एक छोटी रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितने भी रुपये कर सकते हैं इन्वेस्ट

पोस्ट ऑफिस आरडी में न्यूनतम 100 रुपये महीने इन्वेस्ट किया जा सकता है। साथ ही यहां निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यानी आप कितने भी रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी में इस समय 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है। सरकार हर 3 महीने में इस स्कीम की ब्याज दर तय करती है। पोस्ट ऑफिस आरडी में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुला सकता है। यहां सिंगल और जॉइंट दोनों अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी में लोन की भी है सुविधा

भारतीय डाक की आरडी स्कीम में आप लोन भी ले सकते हैं। अगर खाता खुलवाए कम से कम 1 साल हो गया है और 12 मंथली डिपॉजिट कर चुके हैं, तो कुल जमा की 50 फीसदी तक रकम का आपको लोन मिल सकता है। इस लोन को आप चाहें तो किश्तों में चुका सकते हैं या एकमुश्त भी चुका सकते हैं।

कितनी है मैच्योरिटी अवधि

डाकघर की आरडी स्कीम में मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है। पोस्ट ऑफिस में आवदेन देकर इस अवधि को आप 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।

1 लाख रुपये महीने निवेश पर कितना बनेगा फंड

मान लीजिए कोई पति-पत्नी दोनों जॉब करते हैं और 1-1 लाख रुपये महीना सैलरी कमाते हैं। ऐसे में वे पोस्ट ऑफिस आरडी में इन्वेस्ट करने के लिए जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। मान लीजिए पति-पत्नी दोनों 50-50 हजार रुपये मिलाकर कुल 1 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस आरडी में इन्वेस्ट करते हैं। इस निवेश में 10 साल में कुल 1,70,85,458 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें 1,20,00,000 रुपये आपकी निवेश राशि होगी और 50,85,458 रुपये ब्याज आय होगी।

विवरणरकम
पति की मासिक सैलरी₹1,00,000
पत्नी की मासिक सैलरी₹1,00,000
पति का मासिक निवेश₹50,000
पत्नी का मासिक निवेश₹50,000
कुल मासिक निवेश₹1,00,000
10 साल में कुल निवेश₹1,20,00,000
ब्याज से कमाई₹50,85,458
10 साल बाद कुल फंड₹1,70,85,458

मान लीजिए कोई कपल 2-2 लाख रुपये महीने सैलरी कमाता है और हर महीने 1-1 लाख रुपये मिलाकर कुल 2 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस आरडी के जॉइंट अकाउंट में डालता है, तो 10 साल में 3,41,70,916 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस फंड में 2,40,00,000 रुपये निवेश राशि होगी। वहीं, 1,01,70,916 रुपये ब्याज आय होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)