5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 250 रुपये में खुलवाएं SSY Account , 21 साल बाद मिलेंगे 64 लाख रुपये, जानें पूरी स्कीम

-Sukanya Samriddhi Yojana: आप सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY Account ) में निवेश कर सकते हैं। -इस योजना में आपको 7.6 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलेगा। -इस योजना में 14 साल तक निवेश करने पर बेटी के 21 साल की उम्र तक एक मोटी रकम तैयार हो जाती है, जो बेटी के भविष्य में काम में ली जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 2 Oct 2020, 4:59 PM IST

नई दिल्ली।
Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप छोटी रकम निवेश ( Best Investment Plans ) कर बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY Account ) में निवेश कर सकते हैं। खास बात है कि इस योजना में आपको 7.6 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलेगा। इस योजना में 14 साल तक निवेश करने पर बेटी के 21 साल की उम्र तक एक मोटी रकम तैयार हो जाती है, जो बेटी के भविष्य में काम में ली जा सकती है। योजना में अधिकतम जमा करके मैच्योरिटी पर करीब 64 लाख की राशि प्राप्त की जा सकती है।

Post Office से हर महीने होगी 5000 की कमाई, पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा, जानें कैसे?

7.6 फीसदी मिलता है ब्याज ( Interest Rate in SSY Account 2020 )
सुकन्या समृद्धि योजना पर निवेश पर 7.6 फीसदी दर के हिसाब से सालाना ब्याज मिलता है। इस योजना के माता-पिता को केवल 14 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद 21 साल होने पर मैच्योरिटी मिल जाती है। 14 साल के बाद क्लोजिंग राशि पर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिलेगा

कितना करना होगा निवेश?
सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा करा सकते हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। इस योजना में ब्याज दर को तिमाही रिवाइज किया जाता है।

टैक्स ( Tax ) छूट का मिलता है फायदा
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट दी जाती है। अगर बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है और उसे पढ़ाई या उसकी शादी के लिए पैसों की जरूरत है तो आप जमा राशि की 50 फीसदी तक राशि निकाल सकते हैं।

Public Provident Fund : 200 रुपए की मामूली बचत से बना सकते हैं 14 लाख रुपए, ये है पूरा प्लान

कैसे खुलवा सकते हैं खाता?
इस योजना में खाता खुलवाने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा। यहां बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, माता-पिता का आधार कार्ड, तीन फोटो और कम से कम 250 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा।