5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office से हर महीने होगी 5000 की कमाई, पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा, जानें कैसे?

-Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। -पोस्ट ऑफिस हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है। -आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। -पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में आप हर महीने 5000 रुपये की कमाई कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 2 Oct 2020, 4:36 PM IST

नई दिल्ली।
Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। यही वजह है कि पोस्ट ऑफिस हर वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है। आप पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( POMIS ) में आप हर महीने 5000 रुपये की कमाई कर सकते हैं। इस योजना में आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं, तो आपको डबल फायदा मिल सकता है। सबसे अच्छी बात है कि पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स ( Post Office Scheme ) में आपको अच्छे रिटर्न के साथ ही पैसे की सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है।

Public Provident Fund : 200 रुपए की मामूली बचत से बना सकते हैं 14 लाख रुपए, ये है पूरा प्लान

कैसे मिलेगा फायदा?
मंथली इनकम पोस्ट ऑफिस में कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। इस योजना में सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोल सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में आपको डबल फायदा मिल सकता है। इस स्कीम में 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम भी निवेश किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ किसी अभिभावक को नाम देना पड़ता है।

1000 से निवेश शुरू
सिंगल अकाउंट में आप न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 4.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं, ज्वाइंट खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में आप दो से अधिक व्यक्ति भी खाता खुलवा सकते हैं। मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम सभी में बराबर बांट दी जाती है।

कितना मिलेगा ब्याज ?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश पर 6.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसमें आपका कुल रिटर्न सालाना आधार पर होता है। इसलिए इसे हर महीने के हिसाब से 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है।

LIC Jeevan Anand : रोजाना 80 रुपए की बचत से 28 हजार तक पेंशन पाने का मौका, जानें कैसे करें निवेश

हर माह 5 हजार की कमाई
उदाहरण के तौर पर अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 9 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 9 लाख की जमा पर 6.6 फीसदी ब्याज दर से सालाना रिटर्न 59,400 रुपये होगा। इसे अगर 12 हिस्सें में बांट दिया जाए तो यह मंथली 4950 रुपये होगा।