31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Target Maturity Funds: इन्वेस्टमेंट का आकर्षक ऑप्शन, 2 साल की FD भी हो सकती है फायदेमंद

Investment Option: क्या आप मार्केट में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं? तो टारगेट मैच्योरिटी फंड्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Dec 2022, 1:21 PM IST

target_maturity_funds_3.jpg

Target Maturity Funds

लोग अक्सर ही अपने रुपये को इन्वेस्ट करने के लिए अच्छे ऑप्शन की तलाश में रहते हैं। और यह सही भी है, क्योंकि अच्छा ऑप्शन मतलब अच्छा प्रॉफिट (Profit)। लोग अलग-अलग जगह अपने रुपये इन्वेस्ट करते हैं, जिनमें मार्केट भी निवेश की एक जगह है। यूँ तो मार्केट में इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शंस उपलब्ध होते हैं। इन्हीं ऑप्शंस में से एक है टारगेट मैच्योरिटी फंड्स (Target Maturity Funds)।


टारगेट मैच्योरिटी फंड्स है आकर्षक इन्वेस्टमेंट ऑप्शन

इन्वेस्टमेंट के लिए टारगेट मैच्योरिटी फंड्स आकर्षक ऑप्शन है। इन फंड्स में अच्छी ब्याज दर मिलती है। हालांकि मार्केट में डेट फंड्स भी उपलब्ध हैं, पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को अभी इस तरह के फंड्स में इन्वेस्ट करने से बचना चाहिए। मार्केट एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार टारगेट मैच्योरिटी फंड्स में ब्याज दर फरवरी तक और भी बढ़ सकती है। ऐसे में टारगेट मैच्योरिटी फंड्स के साथ 2 साल की एफडी (Fixed Deposit) इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छे ऑप्शंस हो सकते हैं।



यह भी पढ़ें- RBI के Repo Rate बढ़ाने का आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानिए कैसे

रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट


किसी भी इन्वेस्टर के लिए उसके इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाला रिटर्न बहुत ही अहम फैक्टर होता है। आइए एक नज़र डालते हैं कुछ फंड्स पर मिलने वाले एक साल के रिटर्न पर।

टारगेट मैच्योरिटी फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 6.80-6.98% है।

लिक्विड फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 6.17-6.67% है।

मनी मार्केट फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 6.09-7.38% है।

अल्ट्राशॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 6.35-7.45% है।

लो ड्यूरेशन फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 7.0-7.63% है।

बैंकिंग पीएसयू फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 6.57-7.67% है।

शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 6.88-7.82% है।

कॉरपोरेट बॉन्ड फंड्स - इन फंड्स पर एक साल का रिटर्न 7.05-7.88% है।


2 साल की एफडी पर ब्याज

2 साल की एफडी पर अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग ब्याज मिल रहा है। आइए इसपर भी एक नज़र डालते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा - यहाँ 2 साल की एफडी पर 5.50% ब्याज मिलता है।

एसबीआई बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 6.10% ब्याज मिलता है।

आईसीआईसीआई बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 6.40% ब्याज मिलता है।

एचडीएफसी बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 6.50% ब्याज मिलता है।

कोटक महिंद्रा बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 6.50% ब्याज मिलता है।

पीएनबी बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 6.30% ब्याज मिलता है।

एक्सिस बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 6.50% ब्याज मिलता है।

इंडसइंड बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 6.75% ब्याज मिलता है।

यस बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 7.0% ब्याज मिलता है।

बंधन बैंक - यहाँ 2 साल की एफडी पर 7.0% ब्याज मिलता है।