31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI के Repo Rate बढ़ाने का आपकी जेब पर पड़ेगा असर, जानिए कैसे

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज रेपो रेट को 35 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 6.25% कर दिया है। इस बढ़ी हुई रेपो रेट का असर आपकी जेब पर भी पड़ने वाला है। कैसे? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Dec 2022, 1:02 PM IST

repo_rate.jpg

Repo Rate

नए साल की शुरुआत से पहले ही रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India - RBI) ने आज बुधवार, 7 दिसंबर को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (Monetary Policy Committee) की मीटिंग के आखिरी दिन रेपो रेट को बढ़ा कर 6.25% दिया है। रेपो रेट में बदलाव का असर अब आपकी जेब पर भी पड़ेगा। खासकर उन लोगों पर, जिन्होंने घर खरीदने के लिए हाउस लोन लिया हुआ है, या फिर लेने के इच्छुक हैं।


रेपो रेट बढ़ने का आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर?

आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने का असर आपकी जेब पर भी पड़ेगा। रेपो रेट के बढ़ने से घर खरीदने के लिए हाउस लोन लेना अब पहले से महंगा हो जाएगा। इससे होम लोन पर इंट्रेस्ट और ईएमआई में भी बढ़ोत्तरी होगी। रेपो रेट बढ़ने से पहले होम लोन पर 8.40% इंट्रेस्ट रेट थी, जो रेपो रेट के बढ़ने के बाद 8.75% हो जाएगी। इससे हर महीने की ईएमआई की क़िस्त भी बढ़ जाएगी। 20 साल के लिए 25 लाख रुपये तक के लोन पर सालाना 6,660 रुपये ज़्यादा ईएमआई और इतने ही समय के लिए 40 लाख रुपये तक के लोन पर सालाना 10,656 रुपये ज़्यादा ईएमआई चुकानी होगी।




इस साल पहले भी होम लोन हुआ है महंगा

आरबीआई इससे पहले भी इस साल रेपो रेट बढ़ा चुकी है, जिसका असर होम लोन पर पड़ चुका है। मई में हुई मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में रेपो रेट को 0.40% बढ़ाया गया था। इसके बाद आरबीआई ने जून में रेपो रेट को 0.50% बढ़ाया था। फिर आरबीआई ने रेपो रेट को अगस्त में 0.50% और सितंबर में भी 0.50% बढ़ाया था। मई से सितंबर तक आरबीआई रेपो रेट को 1.90% बढ़ा चुका है। हर बार रेपो रेट बढ़ने से होम लोन पर इंट्रेस्ट और ईएमआई में भी बढ़ोत्तरी हुई हैं।