अपने चुनाव लड़ने की बात को लेकर उन्होंने जनता से राय मांगी। इस पर सभी ने एकजुट होकर फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे और जहां से उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। वह वहीं स चुनाव लडेंगे। उनकी बात पर सभी ने हाथ खड़े कर पूरा सहयोग करने का वादा किया। जनता के जोश और खुशी को देखकर शिवपाल यादव गदगद हो गए।
समय की मांग को नहीं ठुकराएंगे
शिवपाल यादव ने कहा कि समय की मांग और जनता का प्यार है कि वह इतनी बेइज्जती सहन करने के बाद भी आप लोगों के सहयोग से सामने खडे़ हैं। उन्होंने कभी अलग होने के बारे में नहीं सोचा था। समाजवादी पार्टी को बनाने में नेताजी और हमने पूरा योगदान दिया था। जगह-जगह जाकर पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम किया। बाद में हमें पार्टी से अलग कर दिया गया। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा समान भाव रखने वालों का मोर्चा है।