टूंडला पर रोकी गई ट्रेन
ट्रेन में बदमाशों के होने की जानकारी मिलते ही ट्रेन रोकी गई और माल को मौके से ही बरामद कर लिया गया। इसके बाद ट्रेन में बदमाशों के होने के शक पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ तैनात कर दी गई। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन 10:15 बजे रात को पहुंची। फोर्स ने ट्रेन की घेराबंदी कर जांच की तो सील टूटी मिली, लेकिन कोई भी बदमाश ट्रेन में नहीं मिला। गार्ड के केबिन में रखे बरामद माल को उतारने के बाद ट्रेन को 10:22 बजे रवाना कर दिया गया।