scriptVIDEO: रिश्तेदार को विदा कर लौट रहे युवक को बदमाशों ने दिन दहाड़े तमंचे की बट मारकर किया घायल, लूट ले गए बाइक | Badmash looted young man in shikohabad firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

VIDEO: रिश्तेदार को विदा कर लौट रहे युवक को बदमाशों ने दिन दहाड़े तमंचे की बट मारकर किया घायल, लूट ले गए बाइक

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के पचपेड़ा के समीप की घटना, पुलिस ने पीड़ित का कराया मेडिकल।

फिरोजाबादJun 17, 2019 / 01:04 pm

arun rawat

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अब दिन में भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े बाइक सवार को लूट का शिकार बना लिया। बदमाश सिर में तमंचे की बट मारकर बाइक और नगदी लूटकर ले गए। लहूलुहान पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दिन दहाड़े हुई घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।
यह भी पढ़ें—

बहन के घर भागवत सुनने आया भाई नहर में डूबा, 24 घंटे बाद भी नहीं लग सका सुराग, देखें वीडियो

शिकोहाबाद क्षेत्र की घटना
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र निवासी बंटू नामक व्यक्ति सोमवार सुबह घर आए रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय पचपेड़ा के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से उनके सिर में तमंचे की बट मार दी जिससे वह गिर गए और बदमाशों ने उनके सीने पर तमंचा लगा दिया। उनकी जेब में रखी नगदी और बाइक लूटकर भाग गए। लुटे पिटे व्यक्ति ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने बताया कि बदमाशों ने अचानक पीछे से हमला बोल दिया था। वह वापस घर लौट रहे थे। तभी तमंचे से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बदमाश उसकी बाइक और नगदी लूटकर ले गए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। अब आम आदमी दिन में भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में जगह—जगह तैनात रहने वाली पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो