scriptबकरीद पर विशेष : इस दरगाह पर हिन्दू टेकते हैं मत्था, मुसलमान पढ़ते हैं नमाज | eid ul adha start date time bakrid 2017 | Patrika News
फिरोजाबाद

बकरीद पर विशेष : इस दरगाह पर हिन्दू टेकते हैं मत्था, मुसलमान पढ़ते हैं नमाज

गंगा-जमुनी सभ्यता की मिसाल है यह सोफी साहब की दरगाह

फिरोजाबादAug 28, 2017 / 09:18 am

Santosh Pandey

bakrid

Eid-ul-Zuha

फिरोजाबाद। वैसे तो पूरे भारत वर्ष में तमाम वर्गो के लोग एक साथ रहते हैं लेकिन बदलते परिवेश में लोगों की सोच में भी परिवर्तन हुआ है। हिन्दू के घर में जन्मा बच्चा हिन्दू बन जाता है और मुस्लिम के घर में आया बच्चा मुस्लिम हो जाता है। इन दो वर्गों के बीच की खाई छोटी मानसिकता के चलते काफी गहरी हो चली है। ऐसे में सुहाग नगरी में स्थित सोफी शाह दरगाह गंगा-जमुनी सभ्यता को जीवंत किए हुए हैं। इस दरगाह पर हिन्दू मत्था टेकता है तो मुसलमान नमाज पढ़कर अपने आप को धन्य करता है। इस बार बकरीद 2 सितंबर 2017 को पड़ रही है।
सर्व समाज के सहयोग से हर वर्ष लगता है मेला

फिरोजाबाद शहर से मात्र छह किलोमीटर दूर स्थित है गांव सोफीपुर। सोफीपुर गांव के पास ही है सोफी शाह की दरगाह है। इस दरगाह पर हर वर्ष ईद के मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में मुस्लिम वर्ग के ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लोगों की सहभागिता रहती है। मुसलमान लोगों की सलामती की दुआ करता है तो हिन्दू उसकी दुआ कबूल होने की प्रार्थना। इस आयोजन में आम लोगों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होते हैं। जिनके द्वारा इस दरगाह पर सुरक्षा और सफाई व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया जाता है।
सूफी शाह थे उदारवादी

इस जगह पर कभी हजरत मुहम्मद सूफी शाह रहा करते थे। आस-पास के लोग बताते हैं कि हजरत मुहम्मद सूफी परंपरा के संत थे। वह बहुत ही उदारवादी, मानवता प्रेमी और सर्व धर्म को मानने वाले थे। इसलिए लोग उन्हें अपना प्रेरणा श्रोत मानते थे। उस दौरान ये स्थिति थी कि उनके यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। ग्रामीण अलाउद्दीन बताते हैं कि आज भी उनके द्वारा बनाई गई परंपरा को ग्रामीण बबनाए हुए हैं। इस गांव में हिन्दू और मुस्लिम मिलकर प्रेम भावना के साथ रहते हैं।
लाखों की भीड़

सूफी शाह दरगाह पर आयोजित मेले में लाखों की भीड़ जमा होती है। कई जिलों से लोग यहां आते हैं। फिरोजाबाद समेत आगरा, बरेली, इटावा, अलीगढ और मुरादाबाद से भी लोग यहां आते हैं।

Home / Firozabad / बकरीद पर विशेष : इस दरगाह पर हिन्दू टेकते हैं मत्था, मुसलमान पढ़ते हैं नमाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो