फिरोजाबाद। आजादी के समर में थाना नगलासिंघी क्षेत्र के गांव धीरगढ़ (अब धीरपुरा) के रणवांकुरों की वीर गाधा का बखान न हो तो इतिहास अधूरा ही रहेगा। भले ही इन देश भक्तों का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में न लिखा गया हो, लेकिन आजादी दिलाने में इनका योगदान अहम है। चालीस के दशक में देश आजाद कराने को लेकर वीर सपूत अंग्रेजी हुकूमत से लोहा ले रहे थे। उस समय गांव धीरगढ़ में भी धूरीलाल सुनार, रामदयाल चक, महाराज सिंह, सोबरन सिंह, बौहरे ओमप्रकाश गुप्ता अंग्रेजों को देश से खदेडऩे के लिए साथियों के साथ मिलकर आंदोलन के साथ ही योजनाएं तैयार कर रहे थे।