scriptभाजपा मंत्री ने खोला बड़ा राज, बोले इस तरह जीतेंगे चुनाव | Minister suresh rana meeting for Nagar Nikay Chunav in firozabad | Patrika News
फिरोजाबाद

भाजपा मंत्री ने खोला बड़ा राज, बोले इस तरह जीतेंगे चुनाव

निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री ने टूंडला में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली।

फिरोजाबादNov 17, 2017 / 06:42 pm

धीरेंद्र यादव

Minister suresh rana

Minister suresh rana

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री ने टूंडला में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर निकाय चुनाव जीतने पर बल दिया। उन्होंने चुनाव किस प्रकार जीता जा सकता है, इस बारे में भी बताया।
चुनाव को लेकर राॅयल गार्डन में ली बैठक
नगर के स्टेशन रोड स्थित राॅयल गार्डन में हुई। बैठक में भाग लेने आए गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा ने जिताऊ प्रत्याशियों को इस बार टिकट देने का काम किया है। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। संगठन में रहने से सभी का भला होता है। उन्होंने संगठन की परिभाषा बताते हुए कहा कि जिस प्रकार गले में पडी माला के सभी मोती एक दूसरे का विरोध नहीं करते और अपना नंबर आने का इंतजार करते हैं। ठीक उसी प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए उसी माला के समान है।
पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता है महत्वपूर्ण
पार्टी के लिए हर पदाधिकारी महत्वपूर्ण है। संगठन के बिना कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता है। निकाय चुनाव प्रभारी बबिता चैहान ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत के लिए पार्टी पूरी दम लगाएगी। भाजपा इस बार सिंबल पर चुनाव लडा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है कि वह पूरे जी जान से पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी का समर्थन करे और उसे जिताने के लिए भरसक प्रयास करे। उन्होंने कहा कि टिकट न मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी होना लाजमी है लेकिन उनके गिले शिकवे दूर करना हाईकमान का काम है। उन्होंने गिले शिकवे दूर कर चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, जयजीव पाराशर, आकाश शर्मा, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, राकेश दीक्षित, राहुल कुमार सिंह, राजन सिंह निषाद, अंकित शर्मा, पुष्पेन्द्र त्यागी, सोम शर्मा, निर्मल चक, जीतू चैधरी आदि मौजूद रहे।
गदगद दिखे भाजपाई
निकाय चुनाव से पूर्व बैठक लेने आए प्रदेश राज्य मंत्री के आने को लेकर भाजपाई गदगद नजर आए। भाजपाइयों का कहना है कि राज्य मंत्री के आने से चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। निकाय चुनाव में भाजपा पूरी दम से चुनाव लड़ेगी और जीतकर दिखाएगी।

Home / Firozabad / भाजपा मंत्री ने खोला बड़ा राज, बोले इस तरह जीतेंगे चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो