scriptसपा सांसद ने किया एक ऐसे ट्रस्ट का उद्घाटन, जिसके बाद मजदूर वर्ग को मिलेगा सबसे अधिक लाभ, देखें वीडियो | MP inaugurated Socialist Labor Service Trust | Patrika News
फिरोजाबाद

सपा सांसद ने किया एक ऐसे ट्रस्ट का उद्घाटन, जिसके बाद मजदूर वर्ग को मिलेगा सबसे अधिक लाभ, देखें वीडियो

— सांसद अक्षय यादव ने समाजवादी श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट के कार्यालय का किया उद्घाटन ।

फिरोजाबादAug 29, 2018 / 06:59 pm

अमित शर्मा

Akshay Yadav

Akshay Yadav

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में काफी संख्या में मजदूूर वर्ग काम करता है। इन मजदूरों के हित की कोई भी न तो कहने वाला है और न सुनने वाला ही। कारखानों मेें काम करने वाले मजदूरों का मालिकों द्वारा शोषण किया जाता है। सुविधा के नाम पर उन्हें कुछ नहीं दिया जाता और न हीं उन्हें कोई अवकाश दिया जाता। आठ घंटे के स्थान पर मजदूरों से 12 घंटे से भी अधिक काम कराया जाता है।
यह भी पढ़ें—

शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा लोकसभा चुनाव में मचा देगा खलबली, ये है वजह

सांसद ने किया ट्रस्ट का शुभारंभ
बुधवार को सांसद अक्षय यादव राष्ट्रीय समाजवादी श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन किया और श्रमिकों व् ट्रस्ट के सभी सदस्यों को सम्बोधित भी किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रस्ट को पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा बनाया गया है। इसका उद्देश्य आम श्रमिकों को न्याय दिलाना और मजदूर वर्ग को सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा।
यह भी पढ़ें—

इस सिविल जज ने बच्चों को किया खेल के प्रति जागरूक, मेजर ध्यानचन्द्र का पढ़ा इतिहास

सभी मजदूरों का होगा पंजीकरण
सांसद ने कहा कि कारखानों में काम करने वाले सभी मजदूरों का पंजीकरण कराया जाएगा। उन्हें वह सभी सुविधाएं उपलब्ध ककराई जाएंगी जो उन्हें मिलनी चाहिए। बीमा, चिकित्सा के साथ ही विशेष सुविधाएं भी मजदूरों को दिलाने के लिए इस ट्रस्ट का गठन किया गया है। अब कारखाने संचालक मजदूरों का शोषण नहीं कर सकेंगे।

Home / Firozabad / सपा सांसद ने किया एक ऐसे ट्रस्ट का उद्घाटन, जिसके बाद मजदूर वर्ग को मिलेगा सबसे अधिक लाभ, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो