मामला थाना खैरगढ़ क्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी करीब 62 वर्षीय महेन्द्र सिंह अपने गांव से बाहर बने ट्यूबवैल पर सोते थे। शनिवार रात्रि वह ट्यूबवैल पर सोने के लिए गए थे। सुबह जकक काफी देर तक वह घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। तभी किसी ग्रामीण ने उनकी हत्या होने की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देेर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
वृद्ध की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव के आस-पास कोई हथियार भी नहीं मिला है। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे घटना को अंजाम देकर हथियार को भी अपने साथ ले गए थे। मौके पर पहुंचे एसपी देहात महेन्द्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी की जा रही है। आरोपियों को पकडने के लिए पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।