scriptसीएम योगी के आने पर घरों में कैद किए लोग, मकानों में लगाए ताले, देखें वीडियो | Police lock up houses during yogi adityanath and amit shah visit | Patrika News
फिरोजाबाद

सीएम योगी के आने पर घरों में कैद किए लोग, मकानों में लगाए ताले, देखें वीडियो

फिरोजाबाद के पीडी जैन मैदान के पास हनुमान नगर में पुलिस प्रशासन ने घरों में बंद किए लोग

फिरोजाबादDec 30, 2017 / 07:48 am

मुकेश कुमार

Police lock up houses

Police lock up houses

फिरोजाबाद। शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे। उनके आने से पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तानाशाही दिखाते हुए लोगों को घरों में ही कैद कर दिया। लोगों के घरों में बाहर से ताला लगा दिया। अपने ही घर में कैद होने की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब वो योगी की सभा में जाने के लिए बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। घर का सामान लाने के लिए भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने कुछ लोगों से तो छत पर जाने के लिए भी मना कर दिया था। महिलाएं अपने ही घरों में कैद हो गई।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में आए थे
फिरोजाबाद के पीडी जैन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के पिता लाला कुंवरसेन अग्रवाल की पहली पुण्यतिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत दिग्गज एकत्रित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुहाग नगरी के उत्थान के मार्ग भी सुझाए।
लोगों से किए विकास के वादे
दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां पहुंचे थे। वो करीब डेढ़ बजे पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने केएस चैरिटेबल अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका उपहार देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शाह ने फिरोजाबाद के विकास को लेकर वादे शहरवासियों से किये।
ये मंत्री और नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिरोही, अनुप्रिया पटेल, जसपाल गुर्जर, महेंद्र सिंह समेत प्रदेश के मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, प्रो. एसपी सिंह बघेल, बृजेश पाठक, चेतन चौहान, गोपाल टंडन, सुरेश राणा, मन्नू सिंह, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इनके अलावा भाजपा एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह समेत कई प्रांतों से आए मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

Home / Firozabad / सीएम योगी के आने पर घरों में कैद किए लोग, मकानों में लगाए ताले, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो