scriptजब मंच से प्रो. रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क हा सांड, बगलें झांकने लगे लोग, देखें वीडियो | Ramgopal Yadav calls Chief Minister Yogi Adityanath Bull | Patrika News
फिरोजाबाद

जब मंच से प्रो. रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क हा सांड, बगलें झांकने लगे लोग, देखें वीडियो

— जनसभा में शामिल होने आए सपा के प्रो. रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला।

फिरोजाबादJan 12, 2019 / 06:23 pm

अमित शर्मा

ram gopal yadav

ram gopal yadav

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला स्थित गांव सिरौलिया में जनसभा को संबोधित करने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरे मंच से सांड कहकर संबोधित किया। दरअसल, सांडों को लेकर वह बोल रहे थे तभी उन्होंने कहा कि सांडों को लोग योगी कहकर संबोधित करते हैं।
केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रो. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के जन धन खाते खुलवाए। तब कहा गया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। किसी एक व्यक्ति के खाते में अभी एक पैसा नहीं आया। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही। दोगुनी तो नहीं हुई एक चैथाई ही रह गई। उसे भी सांड जिन्हें लोग योगी कहते हैं खा गए। उन्होंने केन्द्र सरकार पर प्रजातंत्र और सीबीआई समेत आरबीआई का अस्तित्व समाप्त करने का आरोप लगाया।
सवा सौ करोड़ में से मात्र 20—25 लाख हैं नौकरी
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी खत्म करने का काम किया है। सवा सौ करोड़ की जनता के बीच में मात्र 20 से 25 लाख सरकारी नौकरियां ही रह गई हैं। संचालन अशोक यादव ने किया। इस मौके पर एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव, असीम यादव, आयोजक प्रधान गजराज सिंह, महाराज सिंह धनगर, छोटू यादव, प्रवीन यादव, भोला यादव, सत्यवीर यादव, दिनेश यादव, उमेश यादव, रामवीर सिंह, दलवीर सिंह, चन्द्रवीर सिंह, नौरंग सिंह, संतोष यादव, बबलू यादव, हरीबाबू, मोनू यादव, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो