फिरोजाबाद। देश पर जान गंवाने वाले सच्चे देशभक्तों की शहादत को याद कर आज भी आंखें नम हो जाती हैं। वह वास्तव में सच्चे देश प्रेमी थे लेकिन सच्ची देशभक्ति में यह भी कम नहीं हैं। दूसरों की जान बचाने के लिए एसए ब्लड डोनेटर क्लब के पदाधिकारी अपने शरीर का एक-एक खून का कतरा दूसरों के नाम करने को तैयार रहते हैं। इस ग्रुप की खास बात यह है कि जब इन्हें पता लग जाए कि किसी की जजान को खतरा है और ब्लड न मिलने के कारण इनकी मौत हो सकती है तो इस ग्रुप के सभी सदस्य तत्काल ब्लड देने को तैयार हो जाते हैं।