दक्षिण क्षेत्र का है मामला
थाना दक्षिण क्षेत्र में गुरुवार की रात लोगों ने बुर्का पहने तीन युवकों को दबोच लिया। लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। बाद में उनको पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों देवनगर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रोडवेज बस स्टैंड में तीन युवक बुर्का पहने घूम रहे थे। वहां घूम रहे लोगों को उन पर शक हो गया। लोगों ने उनकी घेराबंदी कर पकड़ लिया। तीनों की जमकर धुनाई की।

पुलिस के कर दिया सुपुर्द
बाद में पुलिस को बुलाकर तीनों को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस सभी को थाने ले गई। तीनो शौचालय के समीप घूम रहे थे। वहां उनका लेडीज पर्स भी मिला है। पर्स में संतरे, रस्सी, पिस्टल नुमा लाइटर व टेप के साथ कई सामान बरामद हुआ है। तीनो बस स्टैंड के पीछे देव नगर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

क्षेत्र में सनसनी फैली
बुर्का पहने युवको को दबोचने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। लोग घटना को कई बिंदुओं से देख रहे थे। वहां मौजूद लोग मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ में युवक कई तरह की बाते बता रहे हैं। देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।