scriptससुर ने दिल्ली लेकर जाकर बहू के साथ किया गलत काम | Woman alleges rape by father in law crime news | Patrika News
फिरोजाबाद

ससुर ने दिल्ली लेकर जाकर बहू के साथ किया गलत काम

पीड़ित की शादी छह माह पहले हुई थी। जिसके ससुर ने उसे अपने दिल्ली ले गया।

फिरोजाबादNov 22, 2017 / 07:51 pm

मुकेश कुमार

rape

17 year old Girl Raped

फिरोजाबाद। जिले में रिश्तों के शर्मसार कर देने वाला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के आरोप सुनकर आसपास के लोग भी हैरान हैं।

बलात्कार करने का प्रयास
थाना पचोखरा क्षेत्र निवासी युवती का शादी छह माह पहले थाना नगला खंगर क्षेत्र में हुई थी। उसका ससुर दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शादी के कुछ दिनों के बाद ही वो अपने पुत्र व बहू को अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि ससुर ने दिल्ली ले जाने के बाद उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। उसके ससुर ने 10 हजार रुपये भी दिए और कहा कि किसी से मत कहना कि वो क्या करना चाहता है। महिला के मुताबिक दो दिन पहले ससुर उसे गांव ले आया था, जबकि उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में ही रह गए थे।

गांव में भी की जबरदस्ती
आरोप है कि गांव लाने के बाद मंगलवार को ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसने इसका विरोध किया तो ससुर ने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की चीख सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला को किसी तरह बचाया। जानकारी मिलने पर विवाहिता का मामा भी पहुंच गया। सूचना पर डायल 100 की गाड़ी वहां पर पहुंची। पीड़ित घटना की तहरीर दी। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। अपने मनमाने ढंग से विवाहिता से लिखवा लिया। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

पति पर लगाया गंभीर आरोप
विवाहिता के मायके वालों की माने तो उसका पति नपंसुक है। उसका ससुर उसके साथ कई बार बलात्कार करने की कोशिश कर चुका है। विवाहिता का कहना है कि अकसर उसके साथ मारपीट की जाती है। जब भी उसने मायके वालों से शिकायत करने की कोशिश की तो उसके ऊपर ही उल्टा आरोप लगा दिया।

मायके वालों को मारने की धमकी
विवाहिता के परिवारीजनों की माने तो मंगलवार को वो लोग जब उसके गांव गए तो ससुर ने मारने की धमकी दी। उसके साथ के लोग भी वहां पर आ गए। वो लोग पूरी तरह से मारने के लिए आमादा थे। मायके वाले बेटी को लेकर चुपचाप वहां से आ गए। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराली किसी न किसी चीज की मांग करते रहते हैं।

छेड़छाड़ में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो