30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर दूसरा टीवी एंड्रॉइड लेकि​न, क्या वो ‘Smart TV’ है ? खरीदने के लिए देखें Google List

Smart TV: पिछले कुछ सालों में एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट बन गए हैं। लगभग हर दूसरा टीवी एंड्रॉइड टीवी होने का दावा करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 12 Jun 2023, 12:11 PM IST

Smart TV

Smart TV

Smart TV: पिछले कुछ सालों में एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट बन गए हैं। लगभग हर दूसरा टीवी एंड्रॉइड टीवी होने का दावा करता है। हाल ही एक कम्युनिटी पोस्ट में गूगल ने स्वीकार किया है कि एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (एओएसपी) का उपयोग करने वाले टीवी बॉक्स को भी एंड्रॉइड टीवी के नाम पर बेचा जा रहा है।

कम्युनिटी पोस्ट में गूगल ने कहा 'हमें हाल ही एंड्रॉइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के साथ बनाए गए टीवी बॉक्स के बारे में कई सवाल मिले हैं और उन्हे एंड्रॉइड टीवी ओएस डिवाइस के नाम पर बेचा जा रहा है। उनमें से कुछ गूगल ऐप्स और प्ले स्टोर के साथ भी आ सकते हैं। इन्हें गूगल की ओर से लाइसेंस प्राप्त नहीं है।

यह भी पढ़ें: सावधान...! निजी पलों को कैप्चर कर ट्रांसफर कर सकता है 'स्मार्ट टीवी'

जिसका मतलब यह है कि ये डिवाइस प्ले प्रोटेक्ट सर्टिफाइड नहीं हैं। कोई डिवाइस एंड्रॉइड टीवी ओएस और प्ले प्रोटेक्ट सर्टिफाइड के साथ बनाया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए कि हमारी एंड्रॉइड टीवी वेबसाइट भागीदारों की सबसे अप-टू-डेटेड सूची जरूर देखें।

यह भी पढ़ें: छिपे चेहरे के पीछे भी आपको पहचान सकेगा Google Photos का यह नया फीचर

पहले भी उठा है सुरक्षा पर सवाल
एक्सटाका एंड्रॉइड की रिपोर्ट ने कुछ दिन पहले ही एंड्रॉइड टीवी से लैस कई बॉक्स-साइड के डिवाइस और सेट-टॉप बॉक्स की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा पर सवाल उठाया था। अब गूगल ने भी इन डिवाइस की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। गूगल का कहना है इस तरह के डिवाइस यदि कम कीमत में ज्यादा फीचर्स का दावा कर रहे हैं तो इससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:जेब में रखा-रखा चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, नहीं होगा घंटो चार्जिंग का झंझंट...!

यदि आपके एंड्रॉइड टीवी में ऑलविनर या रॉकचिप का प्रोसेसर है तो आपका डेटा डैमेज है। चिप का सर्वर यूजर्स की जानकारी के बिना दुनिया के हजारों एंड्रॉइड टीवी डिवाइस के साथ बॉट्स के नेटवर्क से जुड़ा था।