30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिपे चेहरे के पीछे भी आपको पहचान सकेगा Google Photos का यह नया फीचर

Google Photos में ईमेज को लेकर नए नए तरह के फीचर तैयार कर रही कंपनियों के बीच अब गूगल पिक्सल फोन के लिए एक्सक्लूसिव फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, इस फीचर के बाद ऐसे लोगों की भी पहचान की जा सकेगी जिनका चेहरा फोटो में दिखाई नहीं दे रहा हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 11 Jun 2023, 2:39 PM IST

Google Photos

Google Photos

Google Photos में ईमेज को लेकर नए नए तरह के फीचर तैयार कर रही कंपनियों के बीच अब एक नया फीचर आने वाला है। अब Google Photos गूगल पिक्सल फोन के लिए एक्सक्लूसिव फीचर तैयार किया है, इस फीचर के बाद ऐसे लोगों की भी पहचान की जा सकेगी जिनका चेहरा फोटो में दिखाई नहीं दे रहा हो। इसके अलावा गूगल अपने फोटोज एप में सिनेमैटिक इफेक्ट भी जोड़ने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Good News: पुराना कूलर दे सकता है नए को मात, आपके कमरे को कर देगा AC की तरह ठंडा

नए फीचर को लेकर ऐप्स और कंपनियों की साइट्स पर खबरें हैं कि गूगल फोटोज में यह नया फीचर जल्द आने वाला है। एक ऐसा ही खुलासा इस फीचर को लेकर यूजर ने भी किया है कि Google Photos ने उनके पति को एक फोटो में टैग (सजेशन) कर दिया जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था। ऐसे में यह साफ हो गया है कि ईमेज को पहचानने में गूगल फोटोज ने नई तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:ट्विटर जल्द ही रिप्लाई में दिए गए विज्ञापनों के लिए क्रिएटर्स को भुगतान शुरू करेगा: मस्क

इस तरह होगी ईमेज की पहचान
आखिर गूगल किसी यूजर की पहचान कर उसको बता सकता है। गूगल फोटोज मशीन लर्निंग की मदद से फोन की लाइब्रेरी में मौजूद कई सारे फोटो-वीडियो को एनालाइज करते हुए यूजर्स की फोटो के लिए सजेशन देता है। गूगल लोकेशन और सीन के आधार पर भी किसी यूजर की पहचान करता है। दरअसल गूगल फोटोज कुछ तो यूजर्स की मदद से और कुछ अपनी लाइब्रेरी में मौजूद फोटोज को देखकर इनकी पहचान करेगा।

यह भी पढ़ें:Facebook का यह नया फीचर बदल देगा आपका चैटिंग का अंदाज !

नए फीचर में यूजर की तरफ से पहचानी गई फोटोज की लाइब्रेरी मौजूद रहती है साथ ही समय समय पर गूगल फोटोज भी आपसे इस तरह की ईमेज की पहचान करवाता रहता है। गूगल फोटोज में एक नया फेक सिनेमैटिक इफेक्ट फीचर भी आया है यानी किसी नॉर्मल फोटो को भी सिनेमैटिक मोड में बदला जा सकेगा। इस इफेक्ट में कोई धीरे-धीरे जूम होती है और कलर्स इफेक्ट बदलते रहते हैं।