30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Facebook का यह नया फीचर बदल देगा आपका चैटिंग का अंदाज !

Facebook New Feature: फेसबुक हो या फिर कोई भी सोश्यल साइट्स अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए नए नए अपडेट्स लाते ही रहते हैं। इस बार मेटा Meta कंपनी ने फेसबुक में स्टिकर फीचर लाने की शुरूआत कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 9 Jun 2023, 2:50 PM IST

Facebook New Feature

Facebook New Feature: फेसबुक हो या फिर कोई भी सोश्यल साइट्स अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए नए नए अपडेट्स लाते ही रहते हैं। इस बार मेटा Meta कंपनी ने फेसबुक में स्टिकर फीचर लाने की शुरूआत कर दी है। इसके बाद अब यूजर इमेज जेनरेशन मॉडल का उपयोग कर किसी भी फोटो को अपनी आवश्यकता के हिसाब से बदल सकेंगे। यूजर्स किसी भी अच्छी लगने वाली फोटो को सेल्फ एक्सप्रेशन, कल्चर रिप्रेजेंटेशन और ट्रेंड योग्यता के हिसाब से बदलकर पोस्ट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:जेब में रखा-रखा चार्ज हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, नहीं होगा घंटो चार्जिंग का झंझंट...!

यह नया फीचर फिलहाल फेसबुक अपने स्तर पर टेस्टिंग शुरू कर इसकी प्रमाणिकता व उपयोगिता को परख रही है, इसके बाद जनरल यूजर्स के लिए इसको दिया जाएगा। माना जाता है (Meta) समय के साथ-साथ नए फीचर्स लाता रहता है और खुद को हर मामले में आगे रखने की कोशिश करता रहा है। सूत्रों की मानें तो आगे आने वाले वक्त में भी कई नए फीचर्स यूजर्स को मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें: OnePlus का 108MP शानदार क्वालिटी कैमरे वाला Smartphone मिलना शुरू
इस नए बदलाव के साथ फेसबुक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेंजर के लिए एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड स्टिकर फीचर की टेस्टिंग शुरू करेगी। मिली जानकारी के हिसाब से कंपनी अपने इमेज जेनरेशन मॉडल का इस्तेमाल यूजर्स को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर स्टिकर बनाने की अनुमति देने के लिए करेगी।

यह भी पढ़ें:केवल 1500 रुपए में 365 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा डेली 2GB डाटा
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराए जाने से पहले, कर्मचारी इस फीचर्स का आंतरिक रूप से टेस्टिंग करेंगे, इसमें एआई-जेनरेट किए गए स्टिकर के साथ, हमारे यूजर्स के पास सेल्फ एक्सप्रेशन, कल्चर रिप्रेजेंटेशन और ट्रेंड योग्यता के लिए ज्यादा विकल्प हो सकते है। इस फीचर में फोटो पेंटिंग में बदल जाएगी,किसी भी इमेज को आप जिस तरह से चाहते हैं उसे बदल सकते हैं।