30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल 1500 रुपए में 365 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा डेली 2GB डाटा, आज ही कराएं रिचार्ज

Mobile Recharge Plan: अगर आप राजे-रोज मोबाइल डाटा व रिचार्ज को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इन सभी परेशानियों से दूर करने के लिए किफायती प्लान की जानकारी दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 8 Jun 2023, 5:54 PM IST

rajasthan-news-youth-dies-due-to-mobile-blast-in-banswara-8744136

प्रतीकात्मक तस्वीर

Mobile Recharge Plan: अगर आप राजे-रोज मोबाइल डाटा व रिचार्ज को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इन सभी परेशानियों से दूर करने के लिए भारत की सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के किफायती प्लान की जानकारी दे रहे हैं। इस प्रीपेड प्लान में आप 365 दिनों की वैधता के साथ डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। यही नहीं इसके साथ ही हर रोज 100 एसएमएस भी फ्री दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: विंडो यूजर्स को नहीं करना होगा इंतजार, जल्द आने वाला है यह खास टूल...!

365 दिनों तक चलने वाले प्लान और इनकी खास बातें

bsnl का 1,498 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस प्लान में कुल 120GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी आपको देता है। साथ ही इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: गूगल ने अपने AI chatbot Bard में किए सुधार, जानिए आपके लिए क्या खास होगा

Airtel का 2,999 रुपये वाला प्लान
Airtel के इस प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है, 365 दिनों के साथ 23 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा आम उपभोक्ताओं को इस प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। प्लान में प्रतिदिन एसएमएस मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें:108MP शानदार क्वालिटी कैमरे वाला Smartphone मिलना शुरू, इनको मिलेगा स्पेशल ऑफर

Jio का 2,879 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में डेली 2GB डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जाता है। वैधता के लिए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है। इस प्लान में 365 दिनों के साथ 23 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।