सबसे एडवांस्ड ISP टेक्नोलॉजी
बता दें कि हुवावे का HiSilicon Kirin 9000 ऑक्टा कोर प्रोसेसर 24 कोर Mali G78 GPU के साथ आता है। साथ ही इसमें इसमें दो बड़े और दो छोटे NPU भी दिए गए हैं। इस चिपसेट में कंपनी की सबसे एडवांस्ड ISP टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। अब इस चिपसेट की कमी के कारण हुवावे को क्वालकॉम, सैमसंग और मीडियाटेक जैसे कंपनियों से प्रोसेसर मैन्युफैक्चर करने की परमिशन मिलने का इंतजार है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यूएस हुवावे के साथ कंपनियों को बिजनेस करने का लाइसेंस कुछ शर्तों के साथ दे रहा है। वहीं सैमसंग, मीडियाटेक की ओर से भी लाइसेंस के लिए अप्लाई किया गया है।