पिछले हफ्ते ही लॉन्च हुआ Oneplue 6 लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि अपनी पहली सेल में मात्र 10 मिनट के अंदर ही फोन की 25000 हजार यूनिट्स बिक गई है। कंपनी का दावा है कि यह आंकड़े तब के हैं जब यह सेल सभी के लिए ओपन नहीं था। वहीं कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस सेल के दैरान 100 करोड़ की कीमत के स्मार्टफोन की बिक्री हुई है। इस स्मार्टफोन के मिरर ब्लैक कलर वेरिएंट की मांग मिडनाईट ब्लैक वेरिएंट से काफी ज्यादा है। 22 मई से इस हैंडसेट की ओपन सेल उपलब्ध करा दी गई है। इसे अमेजन इंडिया या गूगल क्रॉम से खरीदा जा सकता है।