नई दिल्ली: भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी Micromax ने भारत में अपना नया बज़ट स्मार्टफोन Micromax Bharat Go लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट कंपनी का पहला ऐंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है, जिसे सबसे पहले MWC 2018 में देखा गया था। इस स्मार्टफोन को काफी पहले ही लॉन्च करना था लेकिन किसी कारण वश इस हैंडसेट की लॉन्चिंग देरी में की गई। कंपनी ने इस हैंडसेट के लिए Airtel से साझेदारी की है। जिसका पूरा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। बता दें, Bharat Go की कीमत भारत में 4,399 रूपये है। वहीं Airtel की साझेदारी के साथ यूज़र को 2,000 रूपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह ग्राहकों को 2,399 रूपये की कीमत में यह हैंडसेट मिल जाएगा।