हम आपको हैंडसेट चेक करने के लिए आसान ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे आप अगली बार जब भी कोई स्मार्टफोन लें तो एक बार जरूर चेक कर लें।
किसी भी हैंडसेट को लेने के लिए आपको उस फोन के बारे में रिसर्च करना होगा। सबसे पहले आप जो भी फोन ले रहे हो वो फोन अगर आपके किसी दोस्त के पास है तो उससे उस फोन की पूरी जानकारी ले लें और हो सके तो अपने दोस्त के हैंडसेट को इस्तेमाल कर के भी देख लें। अगर आप जो स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं और वह फोन आपके किसी जानकार के पास नहीं है तो आप इंंटरनेट कि मदद से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। अगर आपको इंटरनेट से किसी भी स्मार्टफोन की जानकारी लेनी है तो आप हमारे Patrika.com के गैजेट सेक्शन में जा कर किसी भी लेटेस्ट हैंडसेट की पूरी जानकारी ले सकते हैं।