नई दिल्ली: अगर आप अपनी पुरानी एयर कंडिशनर (AC) से परेशान हो गए है या फिर उसमे बार-बार दिक्कत आ रही है तो यह खबर जरूर पढ़ें, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से पुरानी एसी के बदले नई एसी 47 फीसदी डिस्काउंट पर ले सकते हैं। दरअसल बिजली कंपनी BSES ने एक स्कीम चलाई है, जहां पुरानी एसी बदलने पर आपको 47 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो देर किस बात की जल्दी करिए।