31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर जिले में 517 पानी टंकियों से घरों तक पहुंचाने की होगी कवायद

CG News : बस्तर जिले में 520 उच्च स्तरीय पानी की टंकी में से अब तक 180 पानी टंकियों का निर्माण किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Oct 2023, 12:47 PM IST

बस्तर जिले में 517 पानी टंकियों से घरों तक पहुंचाने की होगी कवायद

बस्तर जिले में 517 पानी टंकियों से घरों तक पहुंचाने की होगी कवायद

जगदलपुर। CG News : जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम तो तेजी से हो रहा है, लेकिन उसके अनुपात में पानी टंकियों का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, जिस कारण कई गांव में नल तक जल नहीं पहुंच पा रहा है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस्तर जिले में 520 उच्च स्तरीय पानी की टंकी में से अब तक 180 पानी टंकियों का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : जगदलपुर से 14 , बस्तर से 9 और चित्रकोट 8 से दावेदार मैदान में

गौरतलब है कि जल जीवन मीशन के लिए पानी टंकी से जल प्रदाय करने के लिए 630 कार्य योजना बनाई गई हैं। इसके अंतर्गत नलकूप खनन 167, पावर पंप 467 और 658 सोलर पंप की भी स्थापना की जानी है, लेकिन यह सभी कार्य पानी टंकियों का निर्माण पर आधारित है। इसके बगैर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023 : अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर तीन ने जमा किया नामांकन

ग्रामीण इलाकों में पानी पंप के माध्यम से जमीन से टंकी पहुंचाकर इसे पाइप लाइन के जरिए दूर दराज में रहने वाले घरों तक पहुंचाया जाना है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर ब्लाक में 118, बकावंड ब्लाक में 105, जगदलपुर ब्लाक में 58, तोकापाल ब्लाक में 70, बास्तानार ब्लाक में 39, दरभा ब्लाक में 65 और लोहण्डीगुड़ा ब्लाक में 65 पानी की टंकी बनाया जाना प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें : Bastar Dussehra 2023 : फूल रथ की पांचवीं परिक्रमा हुई पूरी, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

433 ग्राम पंचायतों के लिए 445 करोड़ का बजट

विभाग के मुताबिक बस्तर जिले के अंतर्गत 433 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 445 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च होंगे। जिसमें बस्तर ब्लाक में 92 करोड़ 15 लाख रुपए, बकावंड ब्लाक में 114 करोड़ 47 लाख रुपए, जगदलपुर ब्लाक 58 करोड़ 15 लाख रुपए, दरभा ब्लाक 54 करोड़ 7 लाख रुपए, तोकापाल 51 करोड़ 83 लाख रुपए, बास्तानार 40 करोड़ 19 लाख रुपए और लोहण्डीगुड़ा में 34 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत खर्च की जाएगी।
पत्रिका की खबर के बाद निगम ने अवैध होर्डिंग पर बढ़ाई सख्ती, बेहिसाब ट्रॉली होर्डिंग को किया जप्त