15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bastar Heritage Marathon: 22 मार्च को प्रदेश का पहला फुल मैराथन, योग-जुम्बा के साथ तैयारियां तेज

Bastar Heritage Marathon: 22 मार्च को आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर तैयारियां तेज हैं। प्री-इवेंट के तहत दलपत सागर द्वीप में योग और जुम्बा सत्र आयोजित हुआ।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ का पहला फुल मैराथन (photo source- Patrika)

छत्तीसगढ़ का पहला फुल मैराथन (photo source- Patrika)

Bastar Heritage Marathon: आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनता जा रहा है। मैराथन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को प्री-इवेंट के तहत दलपत सागर द्वीप में योग और जुम्बा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों ने हिस्सा लिया।

Bastar Heritage Marathon: प्रतिभाओं को भी मंच देने का प्रयास

इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार फुल मैराथन का आयोजन बस्तर में किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में पंजीयन कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ मैराथन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन शांति, एकता और विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी मंच देने का प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में खेल गतिविधियों के लिए बस्तर ओलंपिक और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए बस्तर पंडुम जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह प्री-इवेंट आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मैराथन में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

अन्य स्थानों से आने वाले धावकों का स्वागत बेहतर तरीके से किया जाएगा, ताकि वे बस्तर से अच्छी यादों के साथ लौटें। आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर संभाग में अबूझमाड़ पीस मैराथन 21 किमी के बाद अब फुल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र में शांति, एकता और सद्भावना के साथ विकास का संदेश देगा। देश-विदेश से आने वाले धावकों के स्वागत के साथ इस कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।

Bastar Heritage Marathon: लोगों ने मौके पर ही कराया पंजीयन

योग और जुम्बा सत्र के बाद महापौर संजय पांडे, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, एमआईसी सदस्य संग्राम ङ्क्षसह और सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने बस्तर हेरिटेज मैराथन की टी-शर्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम स्थल पर ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन डेस्क भी स्थापित की गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही पंजीयन कर मैराथन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।